यूपी में जंगलराज और हो रहा महिलाओं का चीर हरण, श्रीकृष्ण का अवतार जरूरी : रूबी
मऊ। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव का दिनांक 17 मार्च 2023 को जनपद मऊ के सपा कार्यालय पर आगमन हुआ जिनके सम्मान में जनपद महिला जिला प्रकोष्ठ एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती रिंबू श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत भाषण में रिंबू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज हो गया है जहां महिलाओं का अपमान किया जाता है उन का चीर हरण किया जाता है अब हस्तिनापुर रूपी यूपी सुरक्षित नहीं रह गई है इसके लिए श्रीकृष्ण का अवतार जरूरी है जब तक महाभारत के युद्ध में अत्याचार का नाश नहीं होगा तब तक इस प्रदेश की व्यवस्था सुदृण नहीं होगी कंस रू पी लोग शासन सत्ता पर बैठकर जो महिलाओं के चीरहरण करवा रहे हैं उसके रक्षा के लिए श्री अखिलेश यादव जी को कृष्ण रूप धारण करना मजबूरी हो गया है आने वाले समय में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान का गला घोट रही है और संविधान को समाप्त करने पर तुली हुई है इसके लिए अब मात्र क्रांति का रास्ता बच रहा है एक आवाज की जरूरत है एक चिंगारी की जरूरत है जिस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया क्रांति का बिगुल फूंक दिया जाए इस प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए संविधान की रक्षा करने के लिए जर्रे जर्रे पर समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होगा और संविधान की रक्षा होगी जनपद के प्रथम आगमन पर रिबू श्रीवास्तव ने महिलाओं से अपील किया कि इस प्रदेश को बचाने के लिए 50 परसेंट की आबादी वाली हम महिलाओं को भी संघर्ष में हिस्सा लेना होगा आधी महिलाओं ने नहीं चाहता तो आने वाला समय उत्तर प्रदेश की दशा और दुर्दशा के लिए कहीं न कहीं हम महिला ही जिम्मेदार माने जाएंगी इसलिए हमारी बहनें आगे के लिए तैयार रहें जब भी संघर्ष का ऐलान हो हम पुरुषों से दो कदम आगे चलकर योगी मोदी सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहें भारतीय जनता पार्टी शासन सत्ता के बल पर लोकतंत्र की गला दबाते हुए अपने विरोधी पार्टी को इस तरह से रोकना चाहती है कि विपक्ष जिंदा ही ना रहे और अंग्रेजों की तर्ज पर हम हिंदुस्तान को गुलाम बनाने। मेरी बहनों से अपील है कि आजादी की लड़ाई में जहां क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए वही हमारी बिरंगाना बहनों ने आजादी की लड़ाई में कम योगदान नहीं दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नि वर्तमान ज़िला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, नि वर्तमान राष्ट्रीय सचिव पूनम यादव, सुनीता यादव, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, कालिंदी भारद्वाज, सितारा यादव, बिंदा सैनी, आबिद अख्तर, बनने खान श्रीकांत यादव, मीरा यादव, हेमलता यादव,नीलम यादव, अब्दुसलाम, संध्या भारती, सुनैना भारती,तारा पसवान, विजई यादव, निशा यादव, विद्या मौर्या आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।