भाजपा सरकार के फर्जी मुकदमें और 398 दिन के जेल में, न टूटा हूं न डिगा : अनिल
मऊ। समाजवादी पार्टी के लखनऊ विश्व विद्यालय के छात्र नेता, छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जुझारू नेता मास्टर अनिल यादव का शुक्रवार जिले में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। मोहम्दाबाद गोहना से ले कर जगह जगह लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से ज़ोर दार स्वागत करते हुए मऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हजारों लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
लोगों का उत्साह और सैकड़ों गाड़ियों का काफिला देखकर कार्यकर्ताओं में जोश आगया। जगह जगह गाड़ियों को रोक कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
मऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा कायम कर के जेल के सलाखों में लगभग 398 दिन तक जेल में रखा। जेल से रिहा होने पर सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ सपा कार्यालय पर मिल कर आशीर्वाद लिया। सरकार की तानाशाही के विरुद्ध मुख्यमंत्री को काला झण्डा दिखाने से लेकर लखीमपुर खीरी दुखद घटना को लेकर सड़क आंदोलन के जुर्म मे मुझे एक साल तक जेल में रखा। ताना शाह सरकार लगातार पिछड़ों की उपेक्षा किया,छात्र वृत्ति में उनके हक को लूटा गया, पिछड़ों और दलितों का हक़ लूटा गया मैं हमेशा तानाशाह मुख्य्मंत्री योगी जी का अहंकार और भेद भाव राजनीति को तहस नहस कर देगा सरकार जितना मुकदमा दर्ज कर कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश करे लेकिन सपा का कार्यकर्ता डरेगा नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के फर्जी मुकदमें और 398 दिन के जेल में, मैं न टूटा हूं न डिगा।
कार्यालय पर मुख्य रूप से नि वर्तमान ज़िला अध्यक्ष दूधनाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, विधायक एचएन पटेल, विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, पूर्व ज़िला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, नि. वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, महेंद्र चौहान, रामधनी यादव, विनीत कुशवाहा, देवनाथ यादव, योगेंद्र यादव, सीता राम कुशवाहा, पंकज उपाध्याय, राजेश यादव, तय्यब पालकी, आबिद अख़्तर, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय, विनोद यादव, बन्ने खान, अखिलेश यादव, गौरव पाण्डेय, शाहनवाज़ आलम, राहुल निषाद, विजय यादव, अब्दूल कादिर आदि नेता उपस्थित रहे।

