खास-मेहमान

डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कानपुर के तनिष्क व मऊ के प्रतिक सहित सम्मानित हुए 40 होनहार

■ मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा सचिव अलोक कुमार व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने टैबलेट देकर किया सम्मानित

तनिष्क अवस्थी

( आनन्द कुमार )

लखनऊ। डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) लखनऊ के कैम्पस में शुक्रवार को गेट और जी-पेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा सचिव अलोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिभावान छात्रों का प्रोत्साहन शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की मुख्य कड़ी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान एवं पुनर्वास के लिए शोध कार्यों को बढ़ावा देने की जरुरत है।

प्राविधिक शिक्षा सचिव अलोक कुमार


सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि समस्त राजकीय एवं घटक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण संकाय सदस्यों की नियुक्ति और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का लक्ष्य भेदने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर की गेट और जी-पेट परीक्षाओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है।

कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक


गेट और जी-पेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया गया। जब संचालक द्वारा छात्रों को सम्मानित हेतु मंच से नाम पुकारा गया तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी कानपुर (जीसीटीआई) से बीटेक करके ‘GATE’ में कानपुर के तनिष्क अवस्थी का नाम पुकारा गया। तनिष्क ने Textile technology में भारत में पहला स्थान प्राप्त किया पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
संचालक ने जब दूसरे छात्र का नाम सम्मान देने के लिए पुकारा तो मऊ के प्रतीक गुप्ता (शान) का नाम आया। जिन्होंने कानपुर के उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी कानपुर (जीसीटीआई) से बीटेक करके ‘GATE’ यानि Graduate Aptitude Test in Engineering (TF) में ऑल इंडिया में Textile Engineering 18 वां रैंक लाकर ना सिर्फ जिले का नाम रौशन किया था। तीसरे छात्र की कड़ी में अमित सिंह राठौर का नाम सम्मान के लिए लिया गया।

इसके अलावा मुहम्मद सैफुल, अनुज पाण्डेय, प्रदुम्न कुमार, देवेश बरनवाल, अभिषेक सक्सेना, आयुष त्रिपाठी, सागर रायकवार, सुष्मना सिंह, अभिषेक राय, वैभव सिंह, प्रशांत कुमार, नवीन कसेरा, अदिति गुप्ता, विशेष सिंह, वर्षा अवस्थी, सचिन जाधव, अमन गुप्ता, शिवम खरवार, ज्योति ओमेर, आशीष पाण्डेय, अस्तित्व मिश्रा को मुख्य अतिथि के हाथों टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
इन विद्यार्थियों में आर्किटेक्चर के 2, बायोटेक्नोलॉजी के 1, सिविल इंजीनियरिंग के 2, केमिकल इंजीनियरिंग के 5, कंप्यूटर साइंस के 4, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 5, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशनल के 3, इंजीनियरिंग साइंस के 1, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के 2, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 6, टेक्सटाइल के 6 एवं फार्मेसी के 2 विद्यार्थी शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. विनीत कंसल, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रंक प्रो राजीव कुमार, डीन डीएसडब्ल्यू प्रो ओपी सिंह, डीन एफओए प्रो वंदना सहगल, निदेशक यूपीटीटीआई, कानपुर प्रो जी नलेन किल्ली, पूर्व निदेशक यूपीटीटीआई, कानपुर प्रो मुकेश कुमार सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *