मोदी के काशी में निर्भया सेना ने वी.के. पंजियार को दिया BEST DRM का सम्मान
वाराणसी। नारी शक्ति के दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के काशी में वाराणसी मंडल के DRM वी के पंजियार (IRSE – 1988 बैच) को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सह MEMBER NRUCC RLY BOARD सतीश मिश्र ” बाबा ” के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मण्डल ने BEST DRM के सम्मान से स्मृति चिन्ह, बुके, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि जब से श्री पंजियार ने वाराणसी मंडल के DRM का कार्यभार संभाला है तब से निःसंदेह मऊ जंक्शन सहित वाराणसी मंडल में यात्री सुविधाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई।
उन्होंने डीआरएम पंजियार के बारे में अपने सम्बोधन में कहा कि वे बेहद आदर्श, कर्मठ व ईमानदार रेल अधिकारी है। आपने महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहयोग व सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया है।
आपके ऐसे कई आदर्श क्रिया – कलापों को देखते हुए निर्भया सेना की कोर कमेटी ने श्री पंजीयार को ” BEST DRM के सम्मान के निमित्त बुकें, माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि आपकी भारतीय रेल के IRSE अधिकारियों में बेहद आदर्श छवि ही । आपने BHU से ही इंजीनियरिंग किया है ।
ऐसे आदर्श रेल अधिकारी को सम्मानित कर निर्भया सेना भी स्वयं सम्मानित हुई है ।
उन्होंने कहा कि निर्भया सेना भारतीय रेल में महिला रेल यात्रियों के हितार्थ / कल्याणार्थ / सम्मानार्थ / सुविधार्थ बेहद लोकप्रिय व नामचीन संगठन है जो रेल यात्रा के दौरान या रेल सर्कुलेटिंग एरिया में जान माल की स्थिति में अपना खून भी देकर जिलाने का कार्य करती है ।
साथ ही रेलवे के चार्जसीटेड कर्मचारियों के सहयोग में भी तत्पर रहती है।

श्री पंजियार के सम्मान में निर्भया सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह MEMBER ZRUCC NE RLY , डॉ रविन्द्र नाथ मिश्र ( प्राचार्य )
राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सदस्य स्टेशन सलाहकार समिति मऊ जंक्शन, नरेन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्भया सेना सह MEMBER ZRUCC NE RLY, रितेश मिश्रा ( प्रवक्ता – केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली ) सह दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता ने श्री पंजियार क्रिया कलापों की अंतर्मन से प्रशंसा व सराहना की व आप सभी की उपस्थिति में काफी यादगार रहा।
अंत में DRM पंजियार ने निर्भया सेना के आदर्श क्रिया कलापों की भूरी भूरी प्रशंसा की व अपना हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही ।
अंत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सह व MEMBER, ZRUCC, NE RLY, GORAKHPUR नसरीन फात्मा ने निर्भया सेना परिवार की तरफ से पंजियार जी की यश कीर्ति व भारतीय रेल में अद्वितीय प्रगति की मंगल कामना करते हुए अपना आदर्श समर्थन प्रदान करने का हर संभव विश्वास दिलाया।





