उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार ने हर गॉव में बिजली पहुँचाई : ए. के. शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य ए. के. शर्मा इन दिनों काशी क्षेत्र के राजनैतिक प्रवास पर हैं। इसके तहत मंगलवार को वह सोनभद्र जनपद के प्रवास पर रहे। इस दरम्यान अनेकों स्थानों पर ए. के. शर्मा का भव्य स्वागत होता रहा।

सर्वप्रथम उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, सोनभद्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक परिचर्चा की एवं 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने का आह्वान भी किया।

उनके बाद शहीद उद्यान, सोनभद्र में आयोजित गौरव स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पण व सेनानी परिजनों के अभिनन्दन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने की बात कही। पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आदिवासी समाज एवं पूर्वजों का आभार व्यक्त किया।

शाम को वीआईपी गेस्ट हाउस, ओबरा में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों के समूह से मुलाकात कर स्थानीय बातों एवं समस्यायों से रूबरू हुए। सोनभद्र जनपद से वापस जाते समय उन्होंने सबका हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *