अपना जिला

मऊ में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

o पूर्व MLA VIJAY RAJBHAR बोले समाज सुधार और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

o मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष JAINATH SINGH ने कहा देश को चाहिए उनके जैसे नेतृत्वकर्ता

घोसी, मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के Nadwasarai में रविवार को महान समाज सुधारक और आदर्श शासन की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होल्कर Rani Ahilyabai Holker की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर ने किया जबकि समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन उनके प्रशासनिक कौशल और समाज सुधार के कार्यों को विस्तार से याद किया गया। वक्ताओं ने उन्हें भारतीय इतिहास की उन विरल विभूतियों में शुमार किया जिन्होंने नारी शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा दी। पूर्व विधायक विजय राजभर ने अपने संबोधन में कहा रानी अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी एक आदर्श राज्य की स्थापना कर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, त्याग और निष्ठा से शासन को भी लोककल्याण का माध्यम बनाया जा सकता है।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा आज देश को रानी अहिल्याबाई जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है जिन्होंने धर्म, समाज और प्रशासन के हर क्षेत्र में आदर्श स्थापित किए। उनकी सोच आज भी समाज के उत्थान के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम का संचालन गिरीश नारायण राय ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवजन व महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया, सुरेश राजभर, आनंद बरनवाल अंशु, अनंगपाल सिंह, अतुल शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, भरतभीम, सुमित राय, शैलेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, शिवप्रताप चौरसिया और अजय राजभर शामिल हैं। समारोह का समापन रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *