इनरव्हील क्लब ने बच्चों को लगवाया HPV वैक्सीनेशन
मऊ। युवा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की नेक पहल को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब मऊ की प्रेसिडेंट श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने अपोलो फाउंडेशन और सीरम इंस्टीट्यूट के सहयोग से HPV टीकाकरण का आठवां अभियान चलाया। जिसमें 9 से 14 साल तक की 58 लड़कियों को मुफ़्त में टीकाकरण करवाया गया और 18 लड़कों का भी टीकाकरण सफलता पूर्वक कराया गया। कुल 76 उम्मीदवारों को HPV की पहली खुराक दी गई और उन्हें नवंबर महीने में दूसरी खुराक के लिए प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की प्रेसिडेंट मीना श्रीवास्तव के साथ साथ क्लब की सचिव ज्योति सिंह, ट्रेजरार डॉ कंचन लता आजाद, डॉ सुधा त्रिपाठी, को ऑर्डिनेटर डॉ रुचिका मिश्रा, श्रीमती पूनम गुप्ता, शोभा थर्ड, डॉ एस सी तिवारी, डॉ अनिल कुमार, डॉ साहनी, और क्लब की सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
Mau. Taking forward the noble initiative of protecting young girls from cervical cancer, Innerwheel Club Mau President Mrs. Meena Shrivastav conducted the eighth HPV vaccination campaign in collaboration with Apollo Foundation and Serum Institute. In which 58 girls aged 9 to 14 years were vaccinated free of cost and 18 boys were also successfully vaccinated.






