पुण्य स्मरण

ABVP के कार्यकर्ताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की जंयती मनाई

मऊ। 14 अप्रैल को अभाविप मऊ नगर ने संविधान के रचयिता डॉ भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर नमन किया। अभाविप मऊ नगर के कार्यकर्ताओं ने मऊ नगर के भीटी चौराहे पर स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तथा भारत माता की जय और बाबा साहेब अमर रहे इत्यादि नारे भी लगाया गया।
इसके पश्चात नगर मंत्री ओमकार सिंह ने डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताए कि, डॉ॰ बाबासाहब अम्बेडकर जी नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। अतः हम सभी को उनके मार्गों पर चलना चाहिए।

जिसमें मुख्य रुप से नगर मंत्री ओमकार, नगर उपाध्यक्ष मऊ श्याम उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री अनूप भरत, नगर सह मंत्री आयुष ,नगर एसएफएस प्रमुख रितेश ,जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता, सूरज, आनंद , जलन्धर, रिया, विपुल एवं समस्त मऊ नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *