मऊ के अभिषेक मद्धेशिया सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देवघर झारखंड में सम्मानित
■ अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की राष्ट्रीय समिति द्वारा उत्तर प्रदेश युवा समिति के महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया का किया गया है सम्मानित
मऊ । अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की राष्ट्रीय समिति द्वारा उत्तर प्रदेश युवा समिति के महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सामाजिक सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने देते हुए बताया कि गत दिनों देवघर झारखंड में आयोजित किए गए राष्ट्रीय कार्यसमिति के अधिवेशन में युवाओं द्वारा विशेषकर उत्तर प्रदेश व मऊ जनपद का सामाजिक सेवाओं में विशेष योगदान हेतु प्रशंसा की गई। साथ ही साथ इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति के वरिष्ठ संरक्षक पश्चिम बंगाल बजबज के उद्योगपति सामाजिक सेवाओं के प्रतिमूर्ति जगन्नाथ मद्धेशिया ने अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर मऊ जनपद को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र से समूचे मध्यदेशीय समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है और इस उत्साहवर्धन से निश्चित ही भविष्य में युवाओं में एक नया जोश व उत्साह जगेगा। इस अवसर पर मध्य देशीयसमाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता व रामदास गुप्ता ने युवाओं को और भी आगे बढ़ने की प्रेरणा व आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में युवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया, जिला अध्यक्ष युवा अखिलेश मद्धेशिया, डॉक्टर सरिता गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, विजय कुमार, विनय मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया तथा जिले के वरिष्ठ महामंत्री वेद प्रकाश गुप्ता तथा संत गणिनाथ मंदिर के अध्यक्ष अनूप मद्धेशिया श्रीप्रकाश मद्धेशिया राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

