UPPCS में एडवोकेट सत्य प्रकाश मिश्र के पुत्र वेद प्रकाश मिश्र का चयन
मऊ। शहर के सहादतपुरा निवासी सत्य प्रकाश मिश्र ‘ एडवोकेट’ के सबसे छोटे पुत्र वेद प्रकाश मिश्र का उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा 2020 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि सत्य प्रकाश मिश्र ग्राम सहुवारी चकरा के मूल निवासी हैं। प्रारम्भिक शिक्षा मऊ से करने के पश्चात
वेद प्रकाश ने सिरेमिक टेक्नोलॉजी में बी. टेक. गवर्नमेंट कॉलेज विशाखापत्तनम से किया हुआ है।
दूरभाष पर बातचीत में वेद ने बताया कि उनकी सफलता में परिवार का बहुत योगदान रहा है। बाबा स्व. राजेंद्र मिश्र ‘गान्धी’ जी के आशीर्वाद और भाइयों के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।
वेदप्रकाश का मानना है कि तैयारी में असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने प्रयास में लगे रहे।
वेद प्रकाश शुरू से ही समाज के प्रति अपना योगदान देते रहे हैं। इसकी प्रेरणा भी उन्हें अपने गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी दादा जी से ही मिली।पिछले साल लॉकडाउन के वक़्त भी इन्होंने मजदूरों के लिए राहत सामग्री का बंटवारा अपने मित्रों के साथ मिलकर किया था। टीम वर्क की भावना सदैव ही उनमें रही है।इसके अलावा वेद कविताएं लिखने में भी अभिरुचि रखते हैं। वह अपने संघर्ष के दौरान ख़ुद को प्रेरित करने के लिए कविताएं लिखा करते थे।
अपनी सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार को श्रेय दिया और कहा कि परिवार नहीं होता तो वो इसमें सफल नहीं हो पाते।