अपना जिला

03 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मनाएगी 30वां  स्थापना दिवस

मऊ। व्यापारियों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 30 वर्ष पूरा होने पर आगामी 3सितंबर को स्थापना दिवस प्रदेश के सभी जनपदों में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में मऊ जनपद में भी सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया अतिथि भवन में विशाल व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने कहा कि व्यापारी सम्मेलन में पूरे जनपद के व्यापारी समाज का महाकुंभ होगा। रौजा स्थित संगठन के शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए डा गुप्त ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारी समाज के महान विभूतियों को अंग वस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया जायसवाल करते हुए सभी पदाधिकारियों को अलग अलग कार्यो की जिम्मेवारी सौंपा।इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा संगठन के अध्यक्ष अजहर फैजी, महातम यादव, आनंद गुप्ता, गोपाल, मुन्ना बरनवाल, नीरज, अग्निवेश को अलग अलग कार्य सौंपा गया ।बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चन्द्र कनौजिया, गामा यादव, हरि शंकर गुप्ता, जावेद तरफदार, फैयाज अहमद, इफ्तेखार अहमद, ध्रुव नारायण गुप्ता, अनिल शर्मा, पारस नाथ मौर्य समेत व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *