अपना जिला

दारा के प्रचार में मध्य प्रदेश से घोसी कब आएँगे रामविलाश चौहान!

@आनन्द कुमार…

मऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का जब पूरा कुनबा मिशन घोसी में लगा हुआ है तो ऐसे में घोसी सीमा से सटे मधुबन विधानसभा के विधायक रामविलाश चौहान मिशन मध्य प्रदेश में क्या कर रहे हैं! जबकि घोसी का उपचुनाव बिल्कुल नजदीक है, यहां सीट फंसी है पूरी भाजपा मेहनत कर रही है और मिशन मध्य प्रदेश की चुनावी जंग दूर है। ऐसे में सवाल लाजिमी है कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के उपचुनाव से दूर, विधायक रामविलाश चौहान मध्य प्रदेश में आखिर क्यों भाजपा सरकार बनवा रहे हैं ! जबकि उनकी जरूरत इस समय घोसी में है। वैसे तो मिशन मध्य प्रदेश में बहुतेरे विधायक भेजे गए हैं लेकिन शीर्ष नेतृत्व को मधुबन विधायक को घोसी में दारा सिंह चौहान के प्रचार प्रसार के लिए लगाना चाहिए!
वैसे तो मऊ की राजनीति में विधायक रामविलाश चौहान नए खिलाड़ी हैं लेकिन अपने पिता मेद्यालय के राज्यपाल फागू चौहान की छोड़ी राजनैतिक विरासत पर घोसी की बजाय मधुबन से भाजपा का विधायक बनकर राजनीति का कमान संभाल रहे हैं। रामविलाश चौहान का अपने पिता फागू चौहान की छोड़ी राजनैतिक विरासत में घोसी की राजनीति में काफी महत्वपूर्ण पकड़ है और श्री चौहान ही वर्तमान में उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में मऊ की कमान संभाल रहे हैं। घोसी से ही रामविलाश चौहान के पिता फागू चौहान कई बार विधायक, मंत्री रहे हैं और घोसी से ही विधायक थे तो उन्हें बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिली थी। ऐसे में रामविलाश चौहान का सोशल मीडिया पेज यही बता रहा कि वे मिशन मध्य प्रदेश में कई दिनों से मजबूती से लगे हैं और वहाँ जमकर भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
लगभग 16 माह पुराने व पहली बार विधायक बने रामविलाश चौहान की पकड़ अगर मध्य प्रदेश में इतनी है कि वे वहां पर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं तो फिर घोसी के उप चुनाव में जहां भाजपा व एनडीए की पूरी साख फंसी हुई है ऐसे में रामविलाश चौहान घोसी उपचुनाव प्रचार में क्यों नहीं हैं यह सवाल राजनीतिक गलियारे में और आम जनता के बीच चर्चा ए आम है।
क्या रामविलाश चौहान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मजबूत करने गए हैं जो चुनाव अभी दूर है। तो आखिर शीर्ष नेतृत्व ऐसी ग़लती क्यों कर रहा है। जब पूरी भाजपा एक-एक वोट के लिए जनता की अदालत में भटक रही है। तो जिस नेता की घोसी में वोट पर अच्छी खासी पकड़ है उसकी घोसी से दूरी क्यों बनी हुई है! या फिर इसके पीछे रामविलाश चौहान की कोई और राजनीतिक समझदारी है, यह तो वह ही जाने! देखिए मधुबन विधायक रामविलाश चौहान कब तक घोसी की धरती पर कदम रखते हैं और दारा सिंह चौहान व भाजपा को जिताने में कमर कसकर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के खिलाफ ताल ठोंकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *