अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा का 11वां जिला सम्मेलन संपन्न
मऊ। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा का 11वां जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 13 नवम्बर 2022 को मऊ धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया द्वारा अभ्युदय ध्वजारोहण, पौधारोपण, गुरुपूजन से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर इन्दारा निवासी आशीष कुमार की बेटी शिखा गुप्ता को दारोगा बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। स्वागत समिति के संजय कुमार, विनोद गुप्ता, राकेश गुप्ता, अखिलेश मद्धेशिया सहित पूरी नगर कमेटी द्वारा सभी लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला,आश्रम, युवा प्रदेश कमेटी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा शक्ति स्वरूपा महिला संयोजिका श्रीमती वीना गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता सोनीधापा सहित दर्जनों नारीशक्ति का भी सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व में घोषित सहयोग राशि में से 100000/ एकलाख रुपए करजौली आश्रम के बाबा सरजूदास मन्दिर जिर्णोद्धार के लिए आश्रम अध्यक्ष अनूप मद्धेशिया को सुपुर्द किया गया, जिसपर बहुत जल्द समाधिस्थल पर कार्य आरम्भ होगा। राधेकान्त गुप्त की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश आर्य द्वारा किया गया प्रदेश महामंत्री जैनैश पंकज द्वारा जिला कमेटी के नए गठन पर रोक लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण क्रियान्वयन गतिमान है। इस दौरान कोई नवीन गठन उचित नहीं है इस परिप्रेक्ष्य में वर्तमान कमेटी ही अग्रीम प्रक्रिया तक कार्यरत रहेगी। उपरोक्त कार्यक्रम में पारसनाथ गुप्ता, रामदास मद्धेशिया, डा.विनोद गुप्ता, कुबेर, बैजनाथ, गुलाब पूर्व चेयरमैन, भगवान दास, विशाल मद्धेशिया, गौरव सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









