मऊ के डा. अरविन्द यादव बने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर
मऊ। जनपद के ग्राम इंदारा निवासी डॉक्टर अरविन्द यादव पुत्र डॉक्टर मोतीचंद यादव का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुआ है। श्री यादव की प्राथमिक शिक्षा बागीश बाल विद्यालय, इंदारा, उच्च शिक्षा बी.ए, एम.ए, पीएच.डी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुआ है। उन्होंने बी.ए में 61.33% (प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान और दर्शनशास्त्र) वर्ष 2008 में और एम.ए 85.60% (प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व) वर्ष 2010 पीएच.डी “धर्मशास्त्रीय विधि-निषेधों का सामाजार्थिक अध्ययन (गुप्तकालीन स्मृतियों के विशेष संदर्भ में) किया है। वर्ष 2019 पीएच.डी शोध निर्देशक प्रोफेसर सीताराम दुबे सहायक प्राध्यापक (अतिथि) इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वर्ष 2019-20 में किया है। वे सहायक प्राध्यापक (अतिथि) जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में वर्ष 2021-22 से कार्यरत हैं।
अरविंद यादव की सफलता पर उनके परिजन सहित दोस्त मित्र शुभचिंतकों में काफी खुशी है उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

