मिसाल-ए-मऊ

मऊ के शशांक तिवारी बने ने दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर

मऊ।  जनपद के नसोपुर गाँव के निवासी अवकाश प्राप्त उप मंडल अधिकारी दूर संचार राजनाथ तिवारी के पौत्र तथा दवा व्यवसायी राजेश कुमार तिवारी के बड़े पुत्र शशांक तिवारी का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। तथा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में रिसर्च कर रहे है व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शोधकार्य के राष्ट्रीय सह संयोजक के दायित्व पर है।
श्री तिवारी के चाचा सभासद तथा भाजपा नेता राकेश तिवारी ने बताया कि यह सफलता शशांक के पढ़ाई के प्रति लगनशीलता का परिणाम है। शशांक बचपन से ही मेधावी प्रवृत्ति के छात्र रहे हैं।हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तक मऊ से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय तथा जेएनयू से की है। शशांक ने जेएनयू से एम.ए करने के दौरान ही राजनीति विज्ञान में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से एम.फिल किया। उनका पीएचडी शोध अभी जारी है। वे अभी तक दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन सांध्य महाविद्यालय में राजनीति विषय के प्राध्यापक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

शशांक ने इस सफलता का श्रेय अपने बाबा राजनाथ तिवारी तथा पिता राजेश कुमार तिवारी एवं दिवंगत माता लक्ष्मी तिवारी सहित सभी परिवार जनों के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।
इस अवसर पर अश्वनी सिंह,कृष्ण कांत राय,सुनील यादव, डा0 धर्मेंद्र राय,अजय सिंह,अशोक यादव,अमित सिंह,ललित यादव सहित तमाम शुभचिंतकों का आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *