चर्चा में

अखिलेश भईया से कह कर आया हूं 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी : अब्बास

जो मेरे लोगों के इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं : अब्बास अंसारी

मऊ। मोख्तार अंसारी के पुत्र व मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी गठबंधन दल के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने वृहस्पतिवार की रात नगर के पहाड़पुरा के मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बाहुबली शब्द पर बोला कि जिस नेता के साथ लाखों-करोड़ों बाहों का बल हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। हम हैं हमें इससे कोई गुरेज नही है। अगर मेरे लोगों के इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं। आज तक बुझाया है आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता इस बात से।
उन्होंने कहा कि जिस दिन लखनऊ से आया था उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मिला था और लम्बी बात हुई थी। और यह कहकर आया हूं कि 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भईया। पहले जिन्होंने जिनके कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमें लगाए हैं पहले उनकी तो जांच पड़ताल कर लिया जाए। जनता से कहा कि क्योंकि आप सब यहां बहुत परेशान हुए हैं पैसा लिया गया है छोटी-छोटी बातों के लिए। बुनकरों के उपर जुल्म करने के लिए इन्होंने साजिशें रची। पेट पर हमला किया है फ्लैट रेट की बिजली खत्म करके डायरेक्ट पेट पर हमला किया है। उन्होंने जब यह बात कही 06 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भईया। जो यहां है वह यहां ही रहेगा। अपनी तरफ और विपरित दिशा में उंगली का इशारा करते हुए कहा कि पहले हिसाब किताब होगा। उसके बाद उनके जाने के सभी पेपर पर मुहर लगाया जाएगा। अब्बास अंसारी ने कहा कि जो अधिकारी ने फर्जी मुकदमे और फर्जी वसूली किए हैं उनकी भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *