अपना जिला

12 अगस्त को जिला स्तरीय व्यापारी सम्मलेन का आयोजन

मऊ। अखिल भारतीय ऊद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापर मंडल मऊ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 12 अगस्त दिन रविवार को दोपहर 1बजे से नगर के ब्रह्मस्थान सहादतपुरा स्थित मद्धेशीय अतिथि भवन के सभागार में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मलेन का आयोजन किया गया है। जिसमेंं व्यापारियों के समस्याओं व अधिकारियोंं द्वारा उनका उत्पीड़न व उनके शोषण पर विचार विमर्श किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुऐ संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त ने बताया की आगामी 3 सितम्बर को संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ प्रदेश मुख्यालय के झूलेलाल पार्क में 2 लाख व्यापारियों का महाकुम्भ लगेगा। जिसमेंं व्यापारियों के हितो के लिये दर्जनों प्रस्ताव आम सभा के माध्यम से पारित किया जायेगा तथा 3 सितम्बर को व्यापारी दिवस घोषित करने के लिए शासन प्रशासन से मांग किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया जायसवाल, हबीबुल्ला टांडवी, हाजी इफ्तेखार अलंकार, महातम यादव, अभिषेक मद्धेशिया, सुभाष कन्नौजिया, श्याम मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, रुहुल अमीन  बब्लू, अजहर कमाल फैज़ी, मो. अकरम, जावेद तरफ़दार, नेयाज अहमद, रामअवध सिंह, हेमराज गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *