अपना जिलाचर्चा में

मऊ, जखनिया, जौनपुर सहित कई जनपद वासियों को मिली रेल राज्य मंत्री की सौगात

(सन्तोष जायसवाल/आनन्द कुमार)

मऊ। रेल राज्य मंत्री व दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा मऊ से लखनऊ के लिए 15 अगस्त के पूर्व इंटरसिटी चलाने का किया अपना वादा, पूरा करने जा रहे हैं। मऊ से लखनऊ के लिए इंटरसिटी का सौगात मऊ सहित जखनिया, औडिहार, जौनपुर और सुल्तानपुर के लोगों को मिलने वाला है। रेल विभाग द्वारा ट्रेन के संचालन की टाइमिंग जारी कर दी गई है। यह ट्रेन सिर्फ सप्ताह में 2 दिन चलेगी। रेल मंत्री स्वयं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को इसे हरी झंडी दिखाकर प्रदेश की राजधानी के लिए रवाना करेंगे।

गाजीपुर में कार्यक्रम के दौरान रेल राज्यमंत्री व दूरसंचार मंत्री ने गाजीपुर के पत्रकार व रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीराम जायसवाल को अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि मऊ से शीघ्र ही स्वतंत्रता दिवस के पूर्व  इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेंगे। रेल मंत्री द्वारा कुछ दिन पूर्व ही किया गया वादा मऊ वालों सहित आसपास के क्षेत्र वासियों को सौगात के रूप में मिलने जा रहा है।

रेल विभाग ने बकायदे प्रेस नोट जारी करके अधिकारिक रूप से यह सूचना सार्वजनिक कर दी है। इण्टरसिटी एक्सप्रेस 14 अगस्त को मऊ से लखनऊ के लिए चलाई जाएगी। जिसे स्वयं रेल राज्य मंत्री हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की मऊ से जखनियां, औड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर फैजाबाद, बाराबंकी होते हुए लखनऊ को जाएगी। उद्घाटन के दिन इस विशेष गाड़ी का समय मऊ से छूटने का दोपहर 12:15 से होगा। यह गाड़ी रात्रि 10:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी लखनऊ से 20:25 रात्रि होगी। जो उसी रुट से बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर  जौनपुर, औडिहार व जखनियां होते हुए मऊ सुबह 8:30 पर आएगी। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही चलेगी। मऊ से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को ट्रेन नंबर 15071 बनकर चलेगी तथा ट्रेन नंबर 15072 बन कर लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार व वृहस्पतिवार को मऊ के लिए आएगी। इस ट्रेन में एसएलआर के 2 कोच, वातानुकूलित 3 टायर AC का एक कोच, शयनयान 8 कोच, साधारण श्रेणी के तीन कोच सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।

सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार है। ट्रेन 15071 बुधवार व शुक्रवार को मऊ से सायं 7:45 पर चलेगी यह ट्रेन जखनिया 08:05, औड़िहार 09:10, जौनपुर 10:40 , सुल्तानपुर रात्रि 12:40 मिनट, फैजाबाद रात्रि 02:10 बाराबंकी भोर में 5:20 मिनट एवं लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे 07:20 मिनट पर पंहुचेगी।

 

इसी प्रकार ट्रेन नं.15072 बनकर लखनऊ से मंगलवार व वृहस्पतिवार को चलेगी। जिसकी लखनऊ से छुटने का समय रात्रि 08:25 मिनट, बाराबंकी रात्रि 09:45 , फैजाबाद रात्रि 12:50, सुल्तानपुर रात्रि 02:45, जौनपुर भोर में 05:35 , औडिहार सुबह 06:37 व जखनिया सुबह 07:12  होते हुए मऊ सुबह 8:30 पर आएगी।

One thought on “मऊ, जखनिया, जौनपुर सहित कई जनपद वासियों को मिली रेल राज्य मंत्री की सौगात

  • Sanjeev Singh

    Too slow , taking too much time to reach Lucknow

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *