चर्चा में

योगी ने गिनाई उपलब्धियां…आगामी योजनाओं पर भी की बात

सीएम उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आज विश्वेश्वरैया सभागार लोक निर्माण विभाग में प्रजापति समाज के सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया…और इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई…और सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्या कहा पढ़िए…

माटी कला बोर्ड के माध्यम से बहुत बड़ा कार्य होने जा रहा है। प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने व इसके स्थान पर मिट्टी के उत्पादों का प्रयोग हो, इसमें यह बोर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

10 अगस्त को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ का कार्यक्रम करने जा रहे हैं। परंपरागत उत्पादों को प्रमोट करने की दृष्टि से यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण होगा.

सरकार आने के बाद सर्वे कराया गया। 1643 गांव प्रदेश में ऐसे थे जिनको आजादी के बाद किसी योजना का लाभ नहीं मिला था। सड़क, बिजली, पानी तो दूर की बात है, वहां लोगों के पास राशन कार्ड तक नहीं थे.

पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बाद अनेक योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचेगा जिनकी अब तक उपेक्षा की गई.

हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में बिजली सिर्फ 4 जिलों को मिलती थी। सड़कों पर गड्ढे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना का काम ठप था। आज आप किसी भी गांव में चले जाएं, वहां आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनते मिल जाएंगे

66 हजार से अधिक मजरों तक बिजली पहुंचाई गई। 46 लाख लोगों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। उज्ज्वला योजना के तहत 80 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए.

आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को सालभर में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रदेश में छह करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित होंगे.

दलित, वंचित, अति पिछड़ों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रदेश में रहने वाले हर नागरिक को बिना भेदभाव के सुरक्षा देने का कार्य भी हुआ। अब कोई दंगा करने की हिम्मत नहीं कर सकता:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *