अपना जिला

चेक का भुगतान करने का आदेश शाखा प्रबंधकों को भेजने से ग्राम प्रधान आक्रोशित

घोसी/मऊ।राज्य वित्त एवं 14वां वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि से ग्रामपंचायतों में होने वाले विकास के कार्यों हेतु स्वीकृत आईडी को खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रमाणित करने के बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा निर्गत चेक का भुगतान करने का आदेश शाखा प्रबंधकों को भेजने से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने शनिवार को खण्ड विकास अधिकारी घोसी का घेराव कर आदेश को वापस लेने का मांग किया ।
जिलाध्यक्ष प्रधान संघ विवेकानंद यादव ने कहा कि यह आदेश ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न करने वाला है और ऐसे आदेश से जनहित के कार्य प्रभावित होंगे। इसकी सभी प्रधान निंदा करते हुए वापस करने की मांग करते हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश यादव ने कहा कि ऐसे आदेश का सभी ग्राम प्रधान विरोध करते हुए तत्काल वापस करने की मांग करते हैं यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन भी किया जायेगा।

इस कन्हैया चौहान, दीपचन्द, राजाराम, रामविजय, संजय, सुनील, योगेंद्र, रामनगीना यादव, विजयप्रताप, अमरनाथ, नफीस, वशी अहमद, उदयराज, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *