प्लास्टिक प्रतिबंध के समर्थन में कपड़े के थैले बांटेगा जायसवाल समाज
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रदेश में प्लास्टिक के थैलों पर प्रतिबंध लगाए जाने के समर्थन में जायसवाल समाज सेवा समिति के लोगों ने निर्णय की प्रशंसा करते हुए भरपूर सहयोग का वायदा किया। इसके साथ ही समाज द्वारा निर्णय लिया गया 15 जुलाई के एक दिन पूर्व 14 जुलाई की शाम से नगर के प्रमुख सब्जी मंडियों में जायसवाल समाज द्वारा लोगों को कपड़े के थैले बांटे जाएंगे।
जायसवाल समाज सेवा समिति की मासिक बैठक में रविवार की शाम नगर के सती घाट स्थित शिव मंदिर बल्लीपुरा पर उपस्थित पदाधिकारियों ने एकमत होकर मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए आगामी 14 जुलाई से प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाते हुए कपड़े की थैलियां बांटने का निर्णय लिया। गौरतलब हो कि जायसवाल समाज द्वारा इसके पूर्व लगाए गए तमाम निशुल्क प्याऊ में प्लास्टिक के पात्रों का पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया था।
इस बैठक में समाज के वार्षिक श्रावणी पूजन समारोह के विषय में चर्चा कर आगामी 5 अगस्त दिन रविवार को श्रावणी पूजन एवं भंडारे के आयोजन का निर्णय लिया गया। जिसमें नगर के सभी जायसवाल समाज सपरिवार के साथ ही जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष कैलाश जायसवाल, संरक्षक हरी जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सभाजीत जायसवाल, अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, आशीष कुमार, उदयभान जायसवाल, कन्हैया लाल इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने किया।

