चर्चा में

‘कांग्रेस की कृपा से मोदी बने प्रधानमंत्री’

‘चाय वाले मोदी’ एक बार फिर कांग्रेस के लिए सियासी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं…कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के हालिया बयान से एक बार फिर से चाय वाले मुद्दे पर सियासी उबाल आ गया है…खड़गे की माने तो एक चाय वाले का प्रधानमंत्री बनने के पीछे कांग्रेस का हाथ है…एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री ने लोकतंत्र और संविधान को बचाये रखा इसीलिए ये संभव हो पाया है कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचा’…खड़गे ने जैसे ही बयान दिया पहले की तरह एक बार फिर बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने में जुट गई…और जुटे भी क्यों ना जब इसी चाय वाले बयान के दम पर बीजेपी ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला…और इसका फायदा भी बीजेपी को खूब हुआ…और फिर से जब बीजेपी को बैठे बिठाए चाय पर सियासत का मौका मिला तो बिना देर किए बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई…बीजेपी के चाणक्य अमित शाह ने इशारों इशारों में ही कांग्रेस के वशंवाद और युवराज राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए चाणक्य का पाठ पढ़ा दिया…अमित शाह ने कहा कि अगर राजा का बेटा राजा बनने के योग्य नहीं है तो उसे शासन का अधिकार नहीं मिलना चाहिए…तो वहीं बीजेपी के तेज तर्रार नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘इनकी ‘डेमोक्रेसी’ की हवा एक मिनट में निकल जाएगी’.. ‘बस एक बार खड़गे कह दें कि उन्हे कांग्रेस का अध्यक्ष बनना है’ तो वहीं बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने तो खड़गे को मोदी से माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा कि ‘इससे घटिया कोई प्रतिक्रिया नही हो सकती..लोकतंत्र बचाने का काम हमने किया कांग्रेस अपने अंदर झांक कर देखे की कितनी बार इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है’ बीजेपी लगातार कांग्रेस की चूक पर गिद्ध की तरह नजर गड़ाये रहती है…और जैसे ही मौका मिलता है चौका और छक्का जड़ने में देर नहीं करती है…बीजेपी इसलिए भी इस मुद्दे को हवा देना चाहती है क्योंकि पीएम के चाय बेचने वाली बात पर उसे खासा फायदा हो चुका है…ऐसे में राजनीति विशेषज्ञ मल्लिकार्जुन के इस बयान को कांग्रेस की चूक मान रहे हैं…उनका कहना है कि बीजेपी इस मुद्दे को यूं ही नहीं जाने देगी और इसका जमकर फायदा उठाएगी…और ये होता हुआ भी नजर आ रहा है…खड़गे का ये बयान लगातर न्यूज चैनलों, अखबारों और न्यूज पोर्टल्स पर सुर्खियों में है…कहीं ना कहीं बीजेपी को खड़गे के इस बयान से फायदा होता दिख रहा है…तो वहीं कांग्रेस को खड़गे का बयान जरूर खटक रहा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *