सहारनपुर की ‘सराहनीय पुलिस’
सहारनपुर की पुलिस ने सराहनीय काम किया है…पुलिस ने घर से नाराज होकर गए बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया है…पूरा मामला जिले नानौता का है जहां एक बच्चा स्कूल का होम वर्क पूरा न करने पर पिता की डांट से नाराज हो गया…और फिर घर कहीं चला गया…बच्चे के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी…पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 9 साल के मासूम को ढूंढ निकाला और उसे सकुशल उसके घर पहुंचा दिया…जिसके बाद से ही बच्चे के परिजन बेहद खुश हैं…परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद अदा किया और दुआएं देते हुए बच्चे के साथ लौट गएं.

