Uncategorized

पूर्व सीएम अखिलेश ने EVM में गड़बड़ी की चुनाव आयोग से की शिकायत

एक तरफ कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा चुनाव हो रहा है…तो वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर पोस्ट कर पर EVM में ख़राबी की शिकायतें चुनाव आयोग से दर्ज कराई है. पूर्व सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से चुनाव आयोग को लिखा है कि किसान, मज़दूर, महिलाएँ व नौजवान भरी धूप में अपनी बारी के इंतज़ार में भूखे-प्यासे खड़े हैं. ये तकनीकी ख़राबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साज़िश. इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जायेगी.शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से EVM-VVPAT मशीन के ख़राब होने की शिकायत तुरंत सुनी जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *