खास-मेहमान

भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो का अवार्ड

(अशोक जायसवाल)

◆ बिल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव के रहने वाले हैं यश कुमार

बिल्थरारोड / बलिया। दिल्ली के द्वारिका में पिछले दिनों आयोजित 10 वें विश्व भोजपुरी सम्मेलन में बलिया जनपद के बिल्थरारोड की माटी से जुड़े भोजपुरी अभिनेता यश कुमार को सर्वश्रेष्ठ एक्शन अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार विश्व भोजपुरी के चेयरमैन शिवाजी सिंह व अजय सिंहा ने मनोज कुमार मृदुल की उपस्थिति में संयुक्त रूप से प्रदान किया। यश कुमार को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी यश कुमार ने निर्माता दीपक शाह व निर्देशक विशाल वर्मा के भोजपुरी फिल्म दिलदार सांवरिया से फिल्म इण्डस्ट्रीज में जोरदार आगाज किया था। इस फिल्म के बाद उन्होने पीछे मुड़कर नही देखा। दरिया दिल, राजाजी आई लव यू सहित डेढ़ दर्जन भोजपुरी हिट फिल्म देने वाले यश सन 2002 में युवा अवस्था में ही फिल्म कलाकार बनने के लिए मां के पैसे चुराकर मुम्बई भाग गये थे। इस दौरान हीरो बनने की चाहत में वे काफी दिन इधर-उधर फिल्म इंडस्ट्रीज के चक्कर लगाते रहे। इसका नतीजा यह रहा कि हिन्दी फिल्म के प्रसिद्ध एक्शन हीरो सुनील शेट्टी के होम प्रोडक्शन में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य करने का मौका मिला। इस दौरान हीरो बनने की उनकी तमन्ना हिलोरे मारती रही। आखिर में दीपक शाह के डायरेक्शन में भोजपुरी फिल्मो की हिट अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ उनको दिलदार सांवरिया में बतौर हिरो काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद भोजपुरी फिल्मों के दरवाजे उनके लिए खुलते गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *