सेवानिवृत्त : रेलवे ने 37 कर्मचारियों को 07 करोड़ 85 लाख 44 हजार रुपये देकर रेल सेवा से विदा किया
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक एस के झा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंडल कार्यालय वाराणसी के सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त होने वाले कुल 37 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल सात करोड़ पच्चासी लाख चौवालीस हजार छः सौ बारह रूपये (रु 7,85,44,612) का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव एवं मंडल वित्त प्रबंधक के एन चौबे ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया।
सेवानिर्वृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों को पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए मंडल वित्त प्रबंधक के एन चौबे ने कहा कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है इसलिए बहुत सूझ -बुझ कर ही इसका व्यय करें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है।
31 मार्च 2018 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में सर्व श्री रवि शंकर मल्ल /मंडल विद्युत् इंजीनियर /वाराणसी, ए के सिंह गौतम /सीनियर सेक्शन इंजीनियर समाडी / मण्डुआडीह, रामकेर यादव /विद्युत् तकनीशियन /वाराणसी, योगेंद्र प्रसाद /पेंटर /वाराणसी, तूफानी /कारपेंटर /वाराणसी ,आरके तिवारी /विद्युत् तकनीशियन /वाराणसी ,रामचंदर /आदेशपाल /मरेप्र कार्यालय ,मकबूल आलम अंसारी /इंजी खलासी /वाराणसी ,अनीता स्टेफन /मुख्य मैट्रन /मंडल चिकित्सालय /वाराणसी ,राम हर्ष राम /कार्याधि /वाराणसी ,रामलखन /खलासी इंजी /वाराणसी ,रामराज /खलासी /वाराणसी ,सुग्रीव /खलासी /वाराणसी ,रामविजय /चौकीदार /माधोसिंह ,रामलखन /ट्रैक मैन /माधोसिंह ,गुलाब चंद / ट्रैकमैन /माधोसिंह ,सुभाष चंद्र /तकनीशियन कारपेंटर /मण्डुआडीह ,सहावल प्रसाद /सफाईवाला /रामनाथपुर ,मो अब्बास /सफाईवाला /राजतालाब ,ईश्वर दयाल तिवारी /लोकोपायलट /छपरा ,श्रावण कुमार यादव /कार्याधि /छपरा ,बुद्धन मुर्मू /सहायक लोको पायलट /मऊ ,मोती लाल /काँटा वाला /जलालपुर ,नगीना मांझी /काँटा वाला /छपरा कचहरी ,मुंशी /सफाईवाला /सैदपुर भितरी ,रामदरश /फाटक वाला / कुसुम्ही ,लल्लन गोंड /ट्रैक मैन /माँझी ,मानेहि /हेल्पर खलासी /मऊ ,राम इक़बाल सिंह /इंजी मेठ /छपरा फ़क़ीर चंद /ट्रैक मैन /तमकुही रोड ,रामसेवक /ट्रैकमैन /खुशहाल नगर ,गोपाल पासवान /ट्रैकमैन /कप्तानगंज ,कोइल /ट्रैकमैन /मुरलीरामगढ़वा हाल्ट ,परमानंद /खलासी /भटनी ,चन्द्रमा प्रसाद /ट्रैकमैन /कोपसम्होता ,भजन /ट्रैकमैन /जीरादेई आदि कर्मचारी शामिल हैं।
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव , मंडल वित्त प्रबंधक श्री के एन चौबे ,वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक /समापक समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे।

