एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत एवम् नागरिक अभिनन्दन समारोह मऊ में
मऊ। विधान परिषद् के स्नातक विधायक व भाजपा नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह के भाजपा से एमएलसी बनने के बाद प्रथम मऊ जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवम नागरिक अभिनन्दन समारोह नगर के भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य जन समेत सैकङों सम्मानित कार्यकर्त्ता एवम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्वशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है और शीघ्र ही भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रीय भागीदारी करते हुए देश की आर्थिक तरक्की में योगदान करें क्योंकि आर्थिक विकास ही देश के विकास का पैमाना है। विधायक ने जनसरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कार्यकर्ताओं के सम्मान एवम उनकी उपेक्षा के प्रति अधिकारीयों को चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने किया। शिक्षक संघ के गणमान्य नेतागण शैलेश सिंह, कृष्णानंद सिंह, राजनाथ सिंह आदि ने भी संबोधित किया। विधायक ने पूरे जनपद के सम्मानित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार प्रकट किया। संचालन गणेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक एवम् कार्यक्रम के संयोजक राघवेन्द्र राय शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देवेन्द्र प्रताप सिंह को जनसंघर्षों के लिये सदैव तत्पर रहने वाला तथा युवाओं का सच्चा हितैषी बताया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शशि सिंह, भाजपा के पदाधिकारीगण, आनन्द प्रताप सिंह, राकेश मिश्र, अशोक सिंह, रमेश राय, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय, उदयप्रताप सिंह शिब्बू, धनंजय सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जलज सिंह, सुजीत सिंह, निबुलाल गुप्ता, अजय सिंह, संतोष राय हिमांशु राय, राकेश गुप्ता, संतोष प्रजापति, विशाल पाण्डेय, दीपक त्रिपाठी, रामप्रवेश राजभर, रवि राय, अवनीश मिश्र, अजय मिश्र, अंकुर मिश्र रामलखन यादव, योगेश राय, छेदी जी धर्मेन्द्र कुमार राय, सुधीर सोनकर, आशुतोष राय, दुर्गेश मिश्र अखिलेश राजभर, विकास सिंह आलोक सिंह समेत सैकङों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

