सनबीम स्कूल मऊ के वार्षिकोत्सव ‘उदयन’ में झलकी पूर्वांचल की सांस्कृतिक धरोहर
सनबीम स्कूल, मऊ के वार्षिकोत्सव “उदयन” में पूर्वांचल की विरासत को नमन करती रही प्रस्तुतियाँ
मऊ (अलीनगर)। शिक्षा, संस्कृति और सृजनशीलता का संगम उस समय देखने को मिला जब सनबीम स्कूल, अलीनगर मऊ में वार्षिकोत्सव “उदयन” का ग्यारहवाँ संस्करण अपार उत्साह, ऊर्जा और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों विजय अग्रवाल, श्रीमती कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग, श्रीमती शशि अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्रीमती ऋतु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और श्रीमती शिल्पी अग्रवाल — ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने अपने स्वागत संबोधन में इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की विषय-वस्तु “विरासत” की घोषणा की।
सनबीम स्कूल मऊ के प्रधानाचार्य मिनहाज़ अली हैदर ख़ान ने विद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अर्जित पदक, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्रों का उल्लेख किया।
🎭
पूर्वांचल की संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम का शुभारम्भ हरिहरपुर घराने को समर्पित “सरस्वती वंदना” से हुआ। इसके बाद बच्चों ने पूर्वांचल के ऋषि–मुनियों, माँ वनदेवी धाम, कबीर, बाबा कीनाराम, गुरुनानक देव जी, तथा मऊ के बुनकरों पर आधारित मनमोहक नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं।
विशेष प्रस्तुति “ज़रा धीरे-धीरे गाड़ी हाँको मेरे राम गाड़ीवाले” ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं, शिव तांडव नृत्य और “जगाओ मेरे देश को” गीत पर आधारित समापन नृत्य ने पूरे सभागार में देशभक्ति और ऊर्जा का संचार किया।
🏅
मुख्य अतिथि की सराहना
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस श्रीमती प्रतिमा गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं। कहा कि सनबीम स्कूल मऊ अपने छात्रों के प्रति नित्य नए आयाम को छूते जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन हेड बॉय संस्कार आनंद और हेड गर्ल जाह्नवी सिंह के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।











