अपना जिला

अमिला बाजार के डा. आलोक गुप्ता की माता श्रीमती कमला गुप्ता का निधन

अमिला बाजार निवासी एवं फातिमा अस्पताल, मऊ के चिकित्सक डा. आलोक कुमार गुप्ता की माता जी श्रीमती कमला गुप्ता, पत्नी स्व. रमेश चंद्र गुप्ता (मास्टर साहब) का बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं और इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

श्रीमती गुप्ता, अमिला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. नन्दन गुप्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वनाथ गुप्ता की बहू थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही अमिला बाजार सहित पूरे मऊ जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों और समाजसेवियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

वे अपने पीछे पाँच पुत्रियाँ और तीन पुत्र सहित नाती–पोते का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

बड़े पुत्र डा. आलोक कुमार गुप्ता फातिमा अस्पताल मऊ में चिकित्सक हैं, मँझले पुत्र आर्येन्द्र विश्वनंदन अमिला में विश्वनंदन मैरेज हॉल का संचालन करते हैं, जबकि छोटे पुत्र विवेक विश्वन्दन लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

 

पाँचों पुत्रियाँ — ममता गुप्ता पत्नी राजकुमार साव (कोलकाता), रत्ना गुप्ता पत्नी जेबी गुप्ता (गाजीपुर), मीनाक्षी गुप्ता पत्नी श्रीराम कान्दू (आसाम), माधुरी गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता (कोलकाता) और राजलक्ष्मी गुप्ता पत्नी दीपराज गुप्ता (बलिया) — अपने-अपने परिवार सहित मातृशोक में डूबी हुई हैं।

बहुएँ रजनी गुप्ता, सोनी गुप्ता और ज्योति गुप्ता सहित पूरा परिवार शोकाकुल है।

श्रीमती कमला गुप्ता अपने मृदुभाषी स्वभाव, मधुर मुस्कान और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र, परिवार व समाज में अत्यंत लोकप्रिय थीं। लोगों की कुशलक्षेम पूछना और सभी से आत्मीयता से मिलना उनकी सहज प्रवृत्ति थी।

निधन का समाचार मिलते ही अमिला बाजार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

उनका पार्थिव शरीर कल, वृहस्पतिवार को दोहरीघाट मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

#ShrimatiKamlaGupta

#AmlaBazaar

#MauNews

#Shraddhanjali

#OmShanti

#GuptaParivar

#SadDemise

#Tribute

#SmritiSuman

#MeriKalamSe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *