आस्था

10 जून को होगी महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में विजय दिवस एवं भव्य मेला 

बहराइच में दिनांक 10 जून 2025 को होने वाले चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की स्मृति में “विजय दिवस एवं भव्य मेला कार्यक्रम” का आयोजन अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से किया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक बहराइच एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया।

डा. राजभर ने बताया कि यह आयोजन जनपद ही नहीं, पूरे पूर्वांचल एवं उत्तर भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है। आयोजन में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

प्रशासनिक तैयारियाँ जोरों पर…
आयोजन स्थल पर सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई, प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण हों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, CCTV निगरानी, एवं वैकल्पिक यातायात मार्गों की रणनीति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Screenshot

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं ऐतिहासिक प्रदर्शनी होंगी आकर्षण का केंद्र…

कार्यक्रम के अंतर्गत महाराजा सुहेलदेव जी के शौर्य, राष्ट्रसेवा एवं इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी, लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, एवं जनसमूह हेतु विशाल मेला का आयोजन प्रस्तावित है। यह आयोजन वीरता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को समर्पित है।

जनसामान्य से सहभागिता की अपील…

डॉ. अरविंद राजभर ने जनपदवासियों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवाओं से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अवसर पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के यशस्वी जीवन से प्रेरणा प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *