अपना जिला

राष्ट्रीय ध्वज अपमान मामले में, दोषियों के खिलाफ दर्ज हो देश द्रोह का मुकदमा 

0 एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
@ पवन कुमार पांडेय
मधुबन । स्थानीय तहसील पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान मामले को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन जताया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार राय की अगुवाई में दर्जनों लोग मधुबन तहसील पहुंचे। जम कर नारेबाजी की। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल से मिल कर ज्ञापन सौंपा। झंडा अपमान में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्यवाही की मांग की। अन्यथा की दशा में सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञात हो कि मधुबन स्थित शहीद स्मारक पर लगा राष्ट्रीय ध्वज कई महीनों से फटा हुआ था। बीते गुरुवार को किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल के बाद मधुबन में प्रशासनिक अमला हरकत में आया। एसडीएम मधुबन दलबल के साथ शहीद स्मारक पहुंचे एवं फटे राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतरवाया। उन्होंने इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात भी कही।
भाजपा किसान मोर्चा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार राय का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम मधुबन द्वारा तत्काल फटे झंडे को उतरवा दिया गया। यह सराहनीय कदम है मगर इसके दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना केवल राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ही नहीं बल्कि देश द्रोह की श्रेणी में आता है। हम सब अपने देश की आन बान और शान तिरंगा का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अविलम्ब विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर हम लोग सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बावत एसडीएम राजेश अग्रवाल का कहना हि कि वीडियो वायरल होने के बाद मेरे द्वारा तत्काल इसका संज्ञान लिया गया है। फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को वहां से हटवाया दिया गया है। मामले में जाँच की जा रही है। इस प्रकरण में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर अवधेश राय, मृतुन्जय वर्मा, नरेन्द्र मल्ल, राजीव गुप्ता, सत्यम राय, नजमुद्दीन, त्रिशूल गुप्ता, राहुल राय, अरविन्द गुप्ता, राजू शर्मा, अवधेश गिरी, सरवर खां आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *