सबके अपने आनन्द उपाध्याय का निधन
मऊ/गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय आराजी तौफ़ीर, परदहा के सहायक अध्यापक व गाजीपुर जनपद के
ग्राम क्यामपुर, कासिमाबाद निवासी स्व. राधेश्याम उपाध्याय के पुत्र आनन्द उपाध्याय का शनिवार की देर रात्रि हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत से लेकर गाँव, शुभचिंतक स्तब्ध है। उनका अंतिम संस्कार गौसपुर, गाजीपुर में किया जाएगा।
सबके अपने, सबको मुस्कुराकर मिलने वाले, सबके लिए चलने के लिए सदैव तैयार रहने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले आनन्द उपाध्याय यूँ इस तरह सबको रूलाकर अचानक छोड़ जाने से हर जानने वाला स्तब्ध है।
रोज़ की भाँति आनन्द उपाध्याय खाना पीना खाकर परिवार के साथ बात चीत करके सोने चले गये। देर रात को उनको बेचैनी घबड़ाहट और सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उन्हें फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। परिजन उनके शव को लेकर पैतृक गाँव गाजीपुर जनपद के ग्राम क्यामपुर, कासिमाबाद लेकर आए। सबके अज़ीज़ आनन्द की मृत्यु के बाद पूरे गाँव में कोहराम मच गया। परिवार के साथ गाँव के लोग बिलख-बिलख कर रोने लगे।
ईश्वर गतात्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें।

