गणतंत्र दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आजमगढ़। हरे भरे पेड़ न सिर्फ धरती के सुरक्षा कवच है, बल्कि मानव जीवन के आधार स्तम्भ भी हैं। उक्त बातें प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ अखिलेश वर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर परिसर में पौधरोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन को ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ साथ उन्हें कई बीमारियों से भी दूर रखने में अहम भूमिका निभाते है।ऐसी स्थिति में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक हो गया है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में फलदार व छायादार पौधो का रोपण कर टीगार्ड से सुरक्षित किया गया।कार्यक्रम में डाक निरीक्षक अभिषेक राय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हर देशवासी का दायित्व व कर्तव्य है। डाक निरीक्षक सतीश यादव ने कहा कि बगैर पेड़ लगाए प्रकृति को संतुलित बनाए रखना संभव नही है। परिवाद निरीक्षक रामदास ने कहा कि प्रकृति को बचाने में पौधरोपण का विशेष महत्व है। आयोजित कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश यादव,अखिलेश सिंह, सुभाष यादव,संतोष यादव,लालबहादुर यादव,मार्तंड मोहन मिश्रा,राकेश तिवारी,विजय प्रकाश राय, राजेश राम, जय सिंह आजाद आदि दर्जनों डाककर्मी मौजूद थे।


