अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने मऊ में निकाला 551 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सोनी धापा मैदान मे विद्यार्थी सम्मेलन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रवास पर रहे प्रांत मंत्री सौरभ गौर, विशिष्ठ अतिथि भाजपा विस्तारक घोसी अंकुर पाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु सिंह रहे। विद्यार्थी सम्मेलन में मैदान में एकत्रित सभी विद्यार्थियों को विशाल तिरंगा यात्रा के उद्देश्य को बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा 551 मिटर तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसका शुभारंभ प्रवास पर रहे मुख्य अतिथि सौरभ गौर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु सिंह भाजपा विस्तारक अंकुर पाल, तिरंगा यात्रा संयोजक शशिकांत मंगलम, सहसंयोजक शुभम गुप्ता मोदी, जिला संगठन मंत्री अनूप भारत ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। तिरंगा यात्रा सोनी धापा मैदान से रेलवे क्रॉसिंग, सदर चौक, गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद चौक होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक पर समापन हुआ तिरंगा के यात्रा के समापन के तुरंत बाद मिर्जाहादीपुरा चौक पर विद्यार्थी महाकुंभ के साथ खुला मंच अधिवेशन हुआ। विद्यार्थी महाकुंभ खुला मंच के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, विशिष्ठ अतिथि भाजपा मऊ के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, प्रवास पर रहे अभाविप प्रदेश मंत्री सौरभ गौर न ज्ञान की देवी मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी को दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यार्थी महाकुंभ खुला मंच का उद्घाटन किए। खुला मंच में मुख्य अतिथि ए०के० शर्मा ने कहा की आज गणतंत्र दिवस पर पूरा देश उत्सव मना रहा है उन्होंने अपने बचपन के विद्यार्थी जीवन के बारे में भी बताया।प्रदेश मंत्री सौरभ गौर ने कहा की आज हम मऊ जिले के उस चौक खड़े हैं जहा कभी कोई तिरंगा नही फहराता था पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में लगातार पिछले पांच वर्षो से विशालकाय तिरंगा यात्रा निकाल रहा है जो पूरे पूर्वांचल के लिए गौरवान्वित का विषय है। जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा की विशाल तिरंगा यात्रा के सफल कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए भारत माता की जय, बंदे मातरम का नारा लगाया। खुला मंच में पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ जिसमे हजारों विद्यार्थी झूमने लगे। कार्यक्रम का समापन नगर उपाध्यक्ष डीसीएसके पीजी कॉलेज के अ० प्रोफेसर डॉ विशाल जायसवाल ने राष्ट्रगान के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक शशिकांत मंगलम ने किया। कार्यक्रम मे तिरंगा यात्रा सहसंयोजक शुभम गुप्ता मोदी, जालंधर चौहान, अविनाश गुप्ता, सूरज मल्होत्रा, विनायक, अमित गुप्ता, आनंद सिंह, रितेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, आदेश, प्रवीण, ओम, ओमकार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






