मऊ में रोजगार मेले का आयोजन 22 नवंबर को
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि दिनांक – 22.11.2022 को प्रातः 10.30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान तथा कौशल विकास मिशन मऊ के संयुक्त तत्वाधान में आई०टी०आई० कैम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 1- ब्राइट फ्यूचर आरगैनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा०लि० कुल रिक्त पद-48, शैक्षिक योग्यता- स्नातक, वेतन रू0-15000, कार्य करने का स्थान- मऊ, 2- नवभारत फर्टीलाइजर्स लिमिटेड, कुल रिक्त पद-151, शैक्षिक योग्यता – हाईस्कूल वेतन-8000, कार्य स्थल-ऑल यू०पी०, कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा अपनी एडमिन से सम्बन्धित कम्पनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

