गुर्दे में 10 MM तक की पथरी के लिए ऑपरेशन की जरूरत नहीं- डॉ.अभिषेक गुप्ता
उचित परहेज और योग्य चिकित्सक की सलाह से बीमारी से मिल सकती है निजात : डॉक्टर अभिषेक गुप्ता
फतेह बहादुर गुप्त…
मऊ। पथरी के दर्द से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर। गुर्दे में 10 एमएम की पथरी है, तो ऑपरेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत। समय पर उपचार कराने एवम उचित परहेज से बीमारी से मिल सकती है राहत।
गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल मऊ के लब्ध प्रतिष्ठित युवा सर्जन डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बातचीत में कहा की पथरी की बीमारी को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा की रोग को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। पथरी का दर्द होने पर लोग इधर-उधर से दर्द की दवा लेकर समस्या का समाधान करना चाहते हैं ,लेकिन समस्या घटने के बजाय बढ़ती चली जाती है।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा की 10 एमएम की पथरी होने पर दवाइयों एवम उचित परहेज से इलाज किया जा सकता है। 10 एम एम से बड़ा साइज़ होने पर ऑपरेशन आवश्यक हो जाता है।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा की बीमारी तब जटिल हो जाती है जब बार-बार पथरी बन रही हो तो गुर्दे में ज्यादा सूजन हो और मवाद भी आ रहा हो।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया की पेट में असह्य दर्द होना, पेशाब का लाल होना, पेशाब में जलन, उल्टी होना, बार-बार पेशाब जाना आदि कुछ ऐसे लक्षण हैं जो पथरी के लक्षणों की तरफ इंगित करते हैं।*डॉ गुप्ता ने बताया कि यूरेटर में पथरी फंसने पर असहनीय दर्द होता है। ऐसी परिस्थितियों में मरीज को काफी तकलीफ उठानी पड़ती है।
एक सवाल के जवाब में डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया की एक्स रे , अल्ट्रासाउंड आदि से गुर्दे में पथरी के बारे में पता चल सकता है ।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने कहा की पथरी से पीड़ित लोग पानी खूब पिएं , नमक व मीठे का कम सेवन करें , प्रोटीन वाली डायट कम लें , रेड मीट गोभी, टमाटर , साग न खाएं ,और आवश्यक होने पर योग्य शल्य चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

