अपना जिला

विद्यार्थी परिषद का जिला सदस्यता कार्यशाला संपन्न हुआ

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ द्वारा 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर जिला सदस्यता कार्यशाला जिले के राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में हुआ कार्यशाला का प्रारंभ प्रांत मंत्री सौरभ गौर, प्रांत मेडिविजन प्रमुख अब्दुल अजीज, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला संगठन मंत्री अनूप भारती, पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता, विभाग संयोजक सुधांशू सिंह, जिला संयोजक शशिकांत मंगलम ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रवास पर आए एबीवीपी के प्रांत मेडिविजन प्रमुख अब्दुल अजीज ने कार्यशाला के प्रथम सत्र में कहा की गोरक्ष प्रांत में कुल 5,14 लाख सदस्य बनाएगा तथा मऊ जिले में 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिले के विभिन्न इंटर कालेज और महाविद्यालयों में सदस्यता कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है। सदस्यता प्रमुख सुधांशु सिंह ने बताया कि सदस्यता दो चरणों में होना है प्रथम चरण 20 अगस्त से 30 अगस्त इंटर कॉलेज में 5 सितंबर के 15 सितंबर डिग्री कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एवं अन्य कालेजों में चलाया जाएगा। जिले में कुल 16 नगर इकाई में 210 विद्यालयों में 40 हजार सदस्यता के लिए 20 विस्तारको के साथ कुल 120 कार्यकर्ताओं के किया जाएगा। प्रदेश मंत्री सौरभ गौर ने कहा की विद्यार्थी परिषद अपने कार्यों को करने से पहले पूर्व योजना पूर्ण योजना बनाती हैं जहां कम वहां हम हम की भावना से कार्य करती हैं। दूसरे सत्र में जिला संगठन मंत्री अनूप भारत ने कहा की विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित के साथ समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करता है। पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता ने कहा कि किस प्रकार से हम अपने सदस्यता लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं, हम कैसे अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सकते हैं आदि योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर मऊ तहसील विस्तारक अनुराग, मुहमदाबाद तहसील विस्तारक सोना सम्राट, जिला सहसंयोजक आशुतोष यादव, नगर मंत्री सार्थक, नगर सहमंत्री अविनाश गुप्ता, शुभम गुप्ता मोदी, रवि गुप्ता, आयुष चौरसिया, अब्दुल कलाम, रितेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री आदित्य पांडेय, आदेश श्रीवास्तव, सोनू यादव, आयुष पाल प्रवीण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *