अपना जिला

सर्राफा की दुकान से चोरी करते दो चोर रंगे हाथ घराए

रतनपुरा/मऊ। आभूषण की दुकान में हाथ साफ कर भागते हुए चोर को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, और उन्हें पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोग हैरत में हैं ।

तरवाडीह चट्टी पर बिलौझा निवासी मनोज कुमार की आभूषण की दुकान है, शनिवार को लगभग 2:00 बजे दिन में दो व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आए, और आभूषण दिखाने को कहा, जब मनोज कुमार एक को आभूषण दिखाने लगे तो दूसरा दुकान से कुछ आभूषण छिपा कर दुकान से बाहर जाने लगा। मनोज कुमार की नजर उस पर पड़ गई, और उन्होंने जब शोर मचाया तो दुकान से आभूषण चुराने वाला व्यक्ति भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से आभूषण बरामद कर लिया ।लोगों ने इन दोनों को हलधरपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दिनदहाड़े इन चोरों के दुस्साहस को लेकर लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस चोरों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।

रतनपुरा (मऊ) तरवाडीह चट्टी पर आभूषण की दुकान में पकड़े गए चोर सरवर अली एवं शकील अली मेहंदी हसनपुर, ब्राह्मणपूरा ,मुजफ्फरपुर बिहार के निवासी हैं। इनका वर्तमान पता भीटी पुल के नीचे मऊ है। पुलिस ने दोनों चोरों का वांछित धाराओं में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *