उत्तर प्रदेश

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

आजमगढ़ । भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने संघ का 68 वां स्थापना दिवस शनिवार को सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर के सभागार में मनाया । इसको लेकर राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के विभाग प्रचारक सतेंद्र जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सह अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री विपिन पाठक ने की।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन है। बीएमएस के 10 मिलियन से अधिक सदस्य हैं। पूरे देश में लगभग 5860 यूनियन बीएमएस से संबंधित हैं। बीएमएस की पहचान ही त्याग, तपस्या और बलिदान और देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम से है। बीपीईए के अध्यक्ष सुबास यादव ने कहा कि संघ की स्थापना दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने 23 जुलाई 1955 को की थी। यह मजदूरों से बना मजदूरों का संगठन है।जो सदैव कर्मचारियों के हित में कार्य करता है।इस अवसर पर राजेश चौहान,विजय गुप्ता,सत्यम सिंह,बृजेश कुमार, लालबहादुर यादव,सुमंत सिंह,सुमित सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *