किड्स किंग्डम सीनियर सेकेंडरी स्कूल 10वीं के बच्चे जिले में टॉप फाइव में, 12वीं का परिणाम भी बेस्ट

मऊ। सीबीएसई दसवीं के परीक्षा में अखिल यादव ने 96.4 % अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और जनपद में चौथा स्थान पाकर विद्यालय, अपना और परिवार का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही विद्यालय में पलक यादव, नंदनी यादव एवं उत्कर्ष शाही ने 96.2% पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 95.2% अंक के साथ प्रियंका यादव ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। इसी क्रम में 12ंवी की नेहल राय 93% अंक पाकर विद्यालय मे प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत राय ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। स्कूल के समस्त शिक्षक ने उज्जवल भविष्य की कामना की। सामाजिक विषय में 3 छात्रों ने 100 में 100 अंक हासिल किया। विद्यालय परिवार ने शत प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया।

