उत्तर प्रदेश

UP के दिव्यांगों को जल्द मिलेगी AC और इलेक्ट्रॉनिक बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात

UP (उत्तर प्रदेश) दिव्यांगों बहुत जल्द मिल सकती है एसी और इलेक्ट्रॉनिक बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात। ये आश्वासन सूबे के परिवहन मंत्री डॉ दया शंकर सिंह और उपायुक्त न्यायालय/ कार्यालय राज्य आयुक्त दिव्यांग जन उत्तर प्रदेश ने दिया है। दरअसल काशी निवासी और उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने परिवहन मंत्री डॉ सिंह से मिल कर दिव्यांगों के लिए एसी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहाल करने की मांग से संबंधित एक पत्रक दिया जिस पर मंत्री ने मांग जल्द पूरी करने का भरोसा दिया है।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक बसो में भी निःशुल्क यात्रा के बावत दिसम्बर 2021 में वाराणसी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने एक पत्रक पीएम मोदी एवं सीएम योगी और परिवहन विभाग सहित आलाधिकारियों को मेल ट्वीट कर प्रेषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *