खास-मेहमान

घोसी नगर पंचायत के नवागत ईओ संदीप सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी के अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार का श्रावस्ती स्थांतरित हो जाने पर इनके स्थान पर पधारें नवागत अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने बुधवार को आदर्श नगर पंचायत घोसी के कार्यालय पहुंच कर विधिवत् अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए नगर का विकास करने के साथ ही जानता की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान करने की प्रतिबद्धता जताया ।
मूलरूप से आजमगढ़ जिले के निवासी एवं गाजीपुर जिले के सादात नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर आदर्श नगर पंचायत घोसी पहुंचे नवागत अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने बुधवार को कर्मचारियों के समक्ष अपना कार्यभार ग्रहण किया।कहाकि आदर्श नगर पंचायत घोसी का विकास ही मेरी प्रमुखता होगी और जनता की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के समय पर निःसंकोच मिलकर अवगत करा सकते हैं यथा संभव समाधान करने का प्रयास किया जायेगा मगर समस्याओं से अवगत अवश्य कराये।इस अवसर पर विमलेश कुमार,शादाब खान,रामाकांत चौहान,गोपाल साहनी, विनोद भारद्वाज,अब्दुल कय्यूम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *