अपना जिला

मऊ में आंवले के पेड़ से लटकता मिला 13 वर्ष के बच्चे का शव

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना के कोतवाली स्थित ग्राम पंचायत कोइरियापार के एक बागीचे मे आंवले के पेड़ से गांव ही के एक बच्चे की फन्दे से लटकती लाश देख ग्रामीणों सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन मे घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने लटकते शव को निचे उतरवाकर पंचनामा भर पीएम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार निवासी प्रशांत मौर्य पुत्र रमेश मौर्य उम्र लगभग 13 वर्ष की सुबह टहलने जा रहे गांव के कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर एक बागीचे मे आंवले के पेड़ से लटकता शव देख शोर मचाया जिसके पश्चात देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई शव की शिनाख्त कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी इस बाबत सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार ने बताया कि अभी पिड़ित के तरफ से तहरीर नहीं मिली है इसके बावजूद भी जांच पड़ताल की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद क्लियर कर उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जब तक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं आता कुछ भी कहना संभव नहीं है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है‌। वहीं इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशांत घर का इकलौता पुत्र था उसकी तीन बहने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *