मऊ में पोखरे में डूबने से युवक की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गुरादरी मठ पर बने पोखरे में रानीपुर थाना क्षेत्र के शमशाबाद गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल सरोज पुत्र रामकृत सरोज अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार को दोपहर में स्नान करने गया था। स्नान करते समय पोखरे के गहरे पानी में चले जाने के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंचकर पोखरा में से शव को लगभग एक घंटा के बाद किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले जा रहे थी,तब तक शमशाबाद के ग्रामीणों ने रास्ते में ही रोककर शव को पीएम हेतु नहीं ले जाने दिया और शव को अपने साथ गांव लेकर चले गए।
जानकारी के मुताबिक राहुल शनिवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे अपने दोस्तों के साथ गुरादरी धाम पर बने पोखरे में स्नान करने पहुंचा। स्नान करते समय यह युवक गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण इसकी डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद दोस्तों ने शोर मचाना प्रारंभ कर दिया। आसपास के लोग जब पहुंचे तो उन्होंने बताया कि एक लड़का इसमें डूब गया है,इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और एक घंटा खोजबीन के बाद गोताखोरों ने पोखरे से राहुल सरोज का शव बाहर निकाला। इधर युवक के परिजन राहुल को इधर-उधर तलाश कर रहे थे, जैसे ही परिजनों को बेटे के मौत की सूचना मिली वह रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु ले जा रहे थे, तब तक ग्रामीण पहुंचकर शव को पीएम के लिए नहीं ले जाने दिया और अपने साथ घर लेकर चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर पीएम कराने के लिए परिजनों को समझा रही थी।

