अपना जिला

संवेदनहीनता में ग्राम पंचायत अधिकारी का रुका वेतन, पूर्व भी दी जा चुकी थी चेतावनी, स्पष्टीकरण नोटिस जारी

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन। ग्राम पंचायत सचिवालय से नदारत रहने पर एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी का बीडीओ ने एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है । इस कार्रवाई से पुरे विकास खण्ड कार्यालय में हडकंप मचा रहा । फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र में रोस्टर प्रणाली के तहत ग्राम पंचायतों में सचिवालयों पर ग्रामीणों के कार्यों को आसानी से सम्पादित करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक कर दिया गया है । इसमें एक सचिव के लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सचिवालयों को क्रियाशील करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को उनके संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के लिए दिन निर्धारित करते हुए रोस्टर तैयार किया गया है। दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों के लोकेशन का औचक निरीक्षण किया गया तो धर्मपुर विशुनपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी रानी यादव अनुपस्थिति रहीं। हालांकि पिछले 04 अप्रैल को उनकी अनुपस्थिति पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करते हुए चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद क्षेत्र में अन्य ग्राम पंचायत अधिकारी तो अपने रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में उपस्थित रहे, लेकिन धर्मपुर विशुनपुर में सचिव नदारद थी। इसको गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *