बात सेहत की

मऊ में मिशन शक्ति-4 का आगाज, महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ ही सामाजिक सुरक्षा देने का चलेगा अभियान

हितकारी योजनाओं को समाज के आखिरी महिला तक पहुंचाने का लिया संकल्प

मऊ। आजादी के अमृत महोत्सव” अभियान केतहत महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में नारी की सुरक्षा,सम्मान वस्वावलंबन के लिये बुधवारसेजनपदमें“मिशन शक्ति 4.0’’ का आगाजहुआ। जिलेके सभी ब्लॉकमें30 जून तक चलने वाले इस अभियानके तहत परदहा ब्लाक पर कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य सेविका और आंगनबाडी का संवेदीकरण किया गया। इसके अलावा महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ, उनके लिए चलने वाली हितकारी योजनाओं को समाज के आखिरी महिला तक पहुंचाने संकल्पका लिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपामहामंत्री नुपुर अग्रवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0’’ प्रदेशसरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक है, महिलाओं को शक्ति प्रदान करना जिसकामुख्य उद्देश्य है। यह शक्ति आर्थिक, सामाजिक तथा उनके साथ होने वाले किसी अन्याय के खिलाफ खड़े होने की होगी।उन्होंने कहा कि टोल फ्री नं. 1090 का व्यापक प्रचार प्रसार करें,ताकिमहिलाओं के साथ हीबालिकाओं को यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह इसपर सीधे संपर्क कर मददप्राप्त कर सकती हैं। उन्होंनेआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह समाज की सबसे आखिरीके साथ ही अग्रिम पंक्ति की भीकार्यकर्ता हैं, जो कि महिलाओं तथा बच्चियों के साथ सीधे संपर्क स्थापित कर उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्यमददभी कर सकती हैं।

विकास खण्ड अधिकारी (परदहा- ब्लाक) दिनेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मुख्य सेविका से कहा कि सरकार की योजनाओं और उससे होने वाले लाभ की जानकारी सभी तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी आप सभी के कंधे पर है, इसलिये आप सभी पूरे मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाये प्रभारी सहायक अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति 4.0’’ महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा देने का कार्य करेगी आप सभी इस अभियान को जन जन तक पहुंचा कर इसके मुख्य उद्देश्य को सफल बनाएं।

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति 4.0’’ के कार्यक्रम की शुरुआत आज परदहा ब्लाक से कर दी गई है। इसके तहत बाल नैतिक पंचायत, बाल नैतिक ग्राम पंचायत, महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर अंकुश एवं नियंत्रण के लिए कार्य करना है। महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित हिंसा, भेदभाव एवं असमानता से संबंधित विषयों पर चर्चा करना, लिंग समानता प्राप्त करना, समान अवसर उपलब्ध कराना एवं महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा वर्तमान में सशक्त करना है। महिलाओं का स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अधिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाना सरकार द्वारा चलाई जा रही। संबंधित विभागों की योजनाओं का आम जनमानस तक प्रचार प्रसार कर साथ-साथ लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।

इस मौके पर मुख्य सेविका ललिता शरोज बेबी, उषा, कमला आंगनबाडी कार्यकर्ता रंजना, मंजू , रेनू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *