मुबारकपुर साड़ी वाले सूर्य नाथ दुबे की धर्मपत्नी का निधन

मऊ। शहर के व्यवसायी व मुबारकपुर वाले साड़ी विक्रेता के नाम से जाने जाने वाले सूर्य नाथ दुबे की पत्नी व जय मेडिकल्स, मऊ आई. टी.आई.के की प्रबंधक विजय प्रताप दुबे की माता का शुक्रवार की सुबह 9 बजे उनके निज आवास दक्षिण टोला मऊ पर देहांत हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके निज आवास पर पंहुच लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर में गंगा तट पर सम्पन्न हुआ।
उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में रामअशीष दूबे, विजय सिंह, सभासद राकेश कुमार तिवारी, सुनील कुमार दुबे सोनू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सत्यमित्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला कार्याध्यक्ष अश्वनी कुमार, कार्यालय अशोक कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ धर्मेंद्र राय, ललित यादव, वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, अशोक यादव, ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय, अभितोष तिवारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, शिबू उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

