कैंसर का इलाज मऊ में भी संभव : डा. अभिषेक गुप्ता

रतनपुरा/मऊ। अब कैंसर रोगियों का इलाज मऊ में भी संभव हो गया है। इसके लिए गुप्ता सर्जिकल अस्पताल नरई बांध द्वारा इसकी मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की गई है, और पिछले 2 माह से कैंसर रोगियों के इलाज का काम बेहतर ढंग से चल रहा है।
उक्त आशय की जानकारी गुप्ता सर्जिकल अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अभिषेक गुप्ता द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे रविवार को कैंसर विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार और सर्जरी का कार्य किया जा रहा है। कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर आलोक तिवारी कैंसर सर्जन तथा डॉक्टर सौरभ मिश्रा कैंसर विशेषज्ञ के रूप में गुप्ता सर्जिकल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह दोनों चिकित्सक माह के पहले और तीसरे रविवार को अपनी सेवाएं पिछले दो माह से दे रहे हैं।
जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन एवं गुप्ता सर्जिकल अस्पताल के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कैंसर इलाज के लिए इस क्षेत्र के मरीजों को दर-दर भटकना पड़ता था, उन्हें वाराणसी और लखनऊ का चक्कर काटना पड़ रहा था। परंतु अब उन्हें यत्र तत्र भटकना नहीं पड़ेगा ।कैंसर से संबंधित उपचार अब उन्हें मऊ में ही मिलने लगा है। इससे कैंसर रोगियों को समय कि जहां बचत होगी वही उन्हें थकाऊ और उबाऊ जैसे मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी।


