Uncategorized

ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले 08 लोगों के खाते से धन गायब

@ रूपेन्द्र कुमार भारती…

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमिला में ई-श्रम कार्ड बनाने के बाद खाते से पैसे निकालने के मामले में घोसी कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश एवं ग्राम प्रधान सहित पीड़ितो की तहरीर पर ई-श्रम कार्ड बनाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के चिरैयाडाड़ अमिला निवासी प्रवीण कुमार सिंह, अवधेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह,धर्मी देवी, प्रिया सिंह, मोहम्मद शाहिल एवं लालबहादुर आदि ने ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर से संपर्क किया तो 22, 23 एवं 24 दिसंबर 2021 को कुछ लोगों द्वारा लैपटाप, थम्सस्कैनर आदि लेकर ई श्रम कार्ड बनाया गया। इसके बाद 7 जनवरी 2022 एवं उसके बाद से ई श्रम कार्ड बनवाने वाले प्रवीण कुमार सिंह के खाते से 6000, पंकज कुमार सिंह के खाते से 3642, हरेंद्र सिंह के खाते से 20000, लालबहादुर के खाते से 42000, अवधेश सिंह के खाते से 20000, मुहम्मद शाहिल के खाते से 6292, प्रिया सिंह के खाते से 3105 एवं कुलिया देवी के खाते से 10000 रुपये निकाली गई है। ये सभी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अमिला के खाता धारक हैं। ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर ने पुलिस अधीक्षक मऊ को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि  बडराव ब्लाक के एपीओ के निर्देश पर दरगाह में एक दुकान संचालक को ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए बुलाया था। जिनके साथ तीन अन्य लोग भी आये थे, जो तीन दिन में ई श्रम कार्ड गाँव में कैम्प लगाकर बनाये। इसके कुछ दिन बाद पैसे निकल गये। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई का माँग किया था।जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मऊ ने घोसी कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्यवाई हेतु निर्देशित किया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को घोसी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *