कांग्रेस नेता मूलचन्द चौहान भाजपा नेता के निधन पर व्यक्त किए संवेदना

घोसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भारत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मूलचन्द चौहान ने बुधवार घोसी विधानसभा क्षेत्र के लखनीमुबारकपुर निवासी शिक्षक एवं भाजपा नेता कौशल चौहान एवं बकराबाद निवासी कांग्रेस पार्टी के पिछ्डे वर्ग के प्रदेश सचिव प्रेमचन्द चौहान की माँ के निधन पर के घर पंहुच कर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख की घड़ी में परिजनों को सहनशक्ति दे। इस के बाद मझवारा, रघौली, माऊरबोझ, नदवासराय, बीजपुरा, सरहरा ज़मीन सरहरा आदि गाँवो में भ्रमण कर लोगों के दुःख दर्द से रूबरू होने के साथ ही प्रत्येक प्रकार के समस्याओ को समाधान कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष शशि चौहान, प्रदेश सचिव शिखा चौहान, आफताब आलम, अरविन्द चौहान, रामवृक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एचसी दुर्गेडकर आदि उपस्थित रहे।


